CGPSC यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी विभागों के वर्ग ‘अ’ और ‘ब’ के अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करने वाला राज्य का सर्वोच्च भर्ती आयोग है। CGPSC सिविल सेवा (राज्य सेवा) परीक्षा के अलावा राज्य इंजीनियरी सेवा, चिकित्सा सेवा, वैज्ञानिक अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी अनेक चयन परीक्षाएं भी आयोजित करता है। यह पेज आपको CGPSC क्या है (CGPSC kya hai in Hindi), CGPSC से क्या बनते हैं, भर्ती प्रक्रिया के तीन चरण, मिलने वाले पद और तैयारी की पूरी जानकारी — सिलेबस, प्रीलिम्स, मेन्स, बुक्स, ऑनलाइन टेस्ट, कोचिंग और नोटिफिकेशन — सब कुछ हिंदी में एक ही जगह देता है।
इस द्रुत डिजिटल जमाने में कहीं न कहीं एक समग्र और गुणवत्ता युक्त पोर्टल की जरूरत महसूस की जा रही थी — इसी कमी को पूरा करते हुए CGPSCBABA (‘बबा जी’) आपकी सेवा में हाजिर है। सफलता के लिए जरूरी चार महत्वपूर्ण चीजें — सही मार्गदर्शन, उचित अध्ययन स्रोत, गुणवत्ता युक्त अभ्यास और प्रेरक सनीध्य — के साथ आपकी तैयारी और कठिन परिश्रम की इस यात्रा में CGPSCBABA हमेशा आपके साथ है, चाहे आप जहाँ भी हों।
CGPSC क्या है? (CGPSC Kya Hai in Hindi)
यह छत्तीसगढ़ का राज्य लोक सेवा आयोग है जो प्रादेशिक स्तर के उच्च पदों (वर्ग अ, ब) के चयन हेतु परीक्षा आयोजित करता है। आयोग हर वर्ष राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी करता है और प्रारम्भिक, मुख्य तथा साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन सूची प्रकाशित करता है।
CGPSC क्या है — संक्षिप्त जानकारी (Quick Facts)
| प्रश्न | संक्षिप्त उत्तर |
|---|---|
| CGPSC क्या है? | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) — राज्य का सर्वोच्च भर्ती आयोग |
| CGPSC से क्या बनते हैं? | SDM, DSP, Naib Tehsildar, Commercial Tax Officer, BDO सहित राज्य सेवा (वर्ग अ/ब) के पद |
| भर्ती के चरण | प्रीलिम्स (2 ऑब्जेक्टिव पेपर) → मेन्स (7 लिखित पेपर) → इंटरव्यू; अंतिम मेरिट 1550 अंक |
| न्यूनतम पात्रता | स्नातक डिग्री; न्यूनतम आयु 21 vर्ष (पदवार छूट के साथ) |
| कहाँ देखें अपडेट? | CGPSC Notification 2026 — नवीनतम अधिसूचना व रिक्तियाँ |
CGPSC कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित करता है?
आयोग सिविल सेवा के अलावा और भी चयन परीक्षाएं आयोजित करता है जैसे राज्य इंजीनियरी सेवा, चिकित्सा सेवा, वैज्ञानिक अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर इत्यादि — अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in देखें। नवीनतम रिक्तियों के लिए CGPSC नोटिफिकेशन 2026 भी देखें।
CGPSC सिविल सेवा भर्ती प्रक्रिया: तीन चरण
किसी भी सत्र के परीक्षा हेतु आयोग अधिसूचना जारी करता है, तीनों चरणों की परीक्षा आयोजित करता है और अंतिम चयन सूची जारी करता है। CGPSC सिविल सेवा परीक्षा निम्न तीन चरणों में आयोजित की जाती है:
- प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims): बहुविकल्पीय 2 पेपर — लगभग फरवरी माह में
- मुख्य परीक्षा (Mains): निबंधात्मक 7 पेपर — लगभग मई-जून माह में
- व्यक्तित्व परीक्षण (Interview): लगभग अक्टूबर से दिसम्बर माह तक
पात्रता: स्नातक उत्तीर्ण कोई भी विद्यार्थी जिनकी उम्र कम से कम 21 वर्ष हो, वह इस परीक्षा में शामिल होने के योग्य होता है। आयु सीमा और छूट का पूरा विवरण CGPSC आयु सीमा पेज पर है।
CGPSC सिविल सेवा में मिलने वाले पद
CGPSC में सफल होने पर निम्नलिखित पद प्राप्त होते हैं:
- 1. State Civil Service (Deputy Collector)
- 2. State Police Service (Dy. Superintendent of Police)
- 3. State Accounts Service
- 4. Commercial Tax Officer
- 5. District Excise Officer
- 6. Assistant Registrar Cooperative
- 7. District Organiser, Tribal Welfare
- 8. Labour Officer
- 9. District Registrar
- 10. Employment Officer
- 11. Area Organiser
- 12. Block Development Officer
- 13. Assistant Director Food / Food Officer
- 14. Project Officer, Social / Rural Intensive Literacy Project
- 15. Subordinate Civil Service (Naib Tahsildar)
- 16. Assistant Superintendent Land
- 17. Commercial Tax Inspector
- 18. Excise Sub-Inspector
- 19. Transport Sub-Inspector
- 20. Co-operative Inspector
- 21. Assistant Labour Officer
- 22. Assistant Jailor
- 23. Sub-Registrar
- 24. Assistant Director Public Relation
- 25. Principal, Panchayat Secretary of the Training Institute
- 26. District Women Child Development Officer
- 27. Chief Instructor (Anganwadi / Gram Sevikas Training Centre)
- 28. Assistant Director (Women and Child Development)
- 29. Superintendent (Institutions)
- 30. Project Officer (Integrated Child Development Project)
- 31. Assistant Project Officer (Special Nutrition Programme)
- 32. Area Organizer (M.D.M.)
- 33. District Commandant Home Guard
- 34. Assistant Director Local Fund
- 35. Chief Executive Officer, Janpad Panchayat
- 36. Chhattisgarh Subordinate Account Service Officer
- 37. Superintendent District Jail
पदों का नवीनतम पे-स्तर, वेतनमान और विभागवार विवरण CGPSC पदों की सूची और वेतन में देखें; रिक्तियों की संख्या हर वर्ष अधिसूचना के अनुसार बदलती है।
CGPSC तैयारी की पूरी जानकारी: चरणबद्ध मार्गदर्शन
यदि आप इस पोर्टल में पहली बार प्रवेश किए हैं तो नीचे दिए हुए चरणों को क्रमबद्ध तरीके से पढ़िए और तैयारी शुरू करने से पहले कुछ अनिवार्य पहलू समझ लीजिए:
A) सबसे पहले CGPSC के बारे में अपनी सारी शंकाएं दूर करें
- किस उम्र से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए? यह आप पर निर्भर करता है — आप स्नातक के साथ भी तैयारी कर सकते हैं।
- CGPSC की आधिकारिक विज्ञप्ति पढ़ें: सभी प्रावधानों व प्रक्रियाओं का विस्तारपूर्वक अध्ययन के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति (PDF) पढ़ें।
- इसकी तैयारी कैसे करनी चाहिए? तीनों चरणों की तैयारी समग्रता में और पूरी प्रतिबद्धता के साथ करनी चाहिए — ऐसा कतई न करें कि नोटिफिकेशन आ जाएगा फिर प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी शुरू करेंगे और पास हुए तो मुख्य परीक्षा की। शेष जानकारी के लिए आप पोर्टल से संबद्ध रहिए।
- इसका पाठ्यक्रम क्या है? नया सिलेबस NEW SYLLABUS (डाउनलोड) से प्राप्त कीजिए और हिंदी में पूरा पाठ्यक्रम CGPSC सिलेबस पेज पर देखिए।
- कौन-कौन से विषयों और किताबों का अध्ययन करना होता है? कुछ किताबों को छोड़ दे तो मुख्यतः प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए समान किताबों का ही अध्ययन करना होता है — आप जो मुख्य परीक्षा के लिए पढ़ते हैं, उन्हीं पंक्तियों के बीच की तथ्यात्मक जानकारी ही प्रारम्भिक परीक्षा के प्रश्नों के रूप में आती है और वही जानकारी मुख्य परीक्षा के उत्तर लिखने में काम आती है। इसलिए कोई भी विषय संपूर्णता में पढ़ें, दोनों परीक्षाओं के दृष्टिकोण से। विषयों और संबंधित पुस्तकों की पूर्ण सूची CGPSC बुक लिस्ट में देखें।
- कोचिंग करना जरूरी है या नहीं? किसी भी तैयारी में सही मार्गदर्शन, उचित अध्ययन स्रोत, गुणवत्ता युक्त अभ्यास तथा प्रेरक सनीध्य मिलने से ऊर्जा और समय दोनों सही दिशा में नियोजित हो पाते हैं। अतः एक अच्छी कोचिंग संस्था तैयारी को आसान बना सकती है, लेकिन अंतिम रूप से मेहनत आपको स्वयं करनी पड़ेगी — अगर आपके जानकारी में अनुभवी मार्गदर्शक हों तो उनसे सहायता लेकर बड़ी धन राशि बचा सकते हैं। दुरांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए ये सुविधाएं मुश्किल हो जाती हैं — उन्हीं को ध्यान में रखते हुए यह पोर्टल पूरी तैयारी में सम्पूर्ण मार्गदर्शन निःशुल्क उपलब्ध कराता है।
- FIRST ATTEMPT में सफलता कैसे पाएं? इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए डाउट क्लियरिंग सेक्शन में उपलब्ध ‘FIRST-ATTEMPT-CLEAR’ लेख पढ़ें।
- सफल होने की सही रणनीति क्या होनी चाहिए? किसी भी सफलता का केवल एक ही सार्वभौमिक रणनीति नहीं होती — यह हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकती है। हम अपने अनुभव के आधार पर इस पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे; उसमें जो आपको अच्छा लगे उसको अपनी तैयारी में शामिल कर सकते हैं।
- अनिवार्य सुझाव: तैयारी के शुरुआत से लेकर मंजिल मिलने तक के सुझाव एक सतत प्रक्रिया के रूप में हम आपको उपलब्ध कराते रहेंगे — ‘तैयारी कैसे करें’ के उत्तर डाउट क्लियरिंग सेक्शन में देखें।
B) सफल परीक्षार्थियों के लेख पढ़ें
सफल अभ्यर्थियों के अनुभव और लेख पढ़कर अपनी रणनीति को साफ बनाइए — ये लेख इसी खंड में उपलब्ध रहते हैं।
C) PRELIMS भाग में जाएँ
यहाँ आप प्रारम्भिक परीक्षा के बारे में विस्तार से समझेंगे — CGPSC Prelims पेज पर सिलेबस, पैटर्न और तैयारी सामग्री देखें।
D) MAINS भाग में जाएँ
यहाँ आप मुख्य परीक्षा के बारे में विस्तार से समझेंगे — CGPSC Mains पेज पर 7 पेपरों की परीक्षा पद्धति, माइंडमैप और रणनीति देखें।
E) CLS (Creative Learning Series) टाइमटेबल डाउनलोड करें
किसी भी तैयारी के लिए सटीक कार्ययोजना, रणनीति के साथ अभ्यास अनिवार्य होता है — अपने इस पहल के माध्यम से इनको पूर्णता प्रदान की जाएगी। CLS टाइमटेबल डाउनलोड करें।
F) RPS (Regular Practice Series) में जाएँ
अनेक अभ्यर्थी लेखन अभ्यास के अभाव में मुख्य परीक्षा में अनेक सवालों के उत्तर जानते हुए भी अनुत्तरित छोड़ वापस आने मजबूर हो जाते हैं, जिससे साल भर की तैयारी में पानी फिर जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह लेखन अभ्यास पहल आपके लिए तैयार की गई है — RPS में भाग लें।
G) Doubt Clearing Section (आपके अन्य प्रश्नों/शंकाओं हेतु)
यहाँ आप CGPSC तैयारी या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित अपने शेष सभी शंकाओं/प्रश्नों को बिना संकोच डाउट क्लियरिंग सेक्शन में पूछ सकते हैं, जिनके उत्तर अन्य लोगों के लिए भी लाभदायक साबित हो सकते हैं।
H) फीडबैक दें
यह पोर्टल आपको अच्छा लगे, आपकी तैयारी में सहायता हो तो जरूर फीडबैक दीजिएगा और इसमें जैसे भी सुधार की आवश्यकता महसूस हो हमें जरूर भेजिएगा — हम आपके सुझावों का स्वागत करते हैं।
Email: [email protected]
उपरोक्त पहलों का कड़ाई से पालन करें, अपनी तैयारी में समावेश करते हुए और अच्छे रैंक हेतु प्रतिबद्ध रहें।
CGPSC की तैयारी के लिए ज़रूरी लिंक्स
- CGPSC सिलेबस (Prelims + Mains) — पूरा पाठ्यक्रम
- CGPSC पुराने प्रश्नपत्र — सभी पिछले प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
- CGPSC Prelims — प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी
- CGPSC Mains — मुख्य परीक्षा की तैयारी
- CGPSC नोटिफिकेशन 2026 — नवीनतम रिक्तियाँ
- CGPSC पदों की सूची और वेतन — पे-स्तर के अनुसार वेतनमान
- CGPSC बुक लिस्ट — विषयवार किताबें व स्रोत
- CGPSC आयु सीमा — पात्रता व छूट
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: CGPSC क्या है?
- CGPSC क्या है? CGPSC यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ का राज्य लोक सेवा आयोग है, जो प्रादेशिक स्तर के उच्च पदों (वर्ग अ और ब) के चयन हेतु परीक्षा आयोजित करता है।
- CGPSC कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित करता है? आयोग सिविल सेवा के अलावा राज्य इंजीनियरी सेवा, चिकित्सा सेवा, वैज्ञानिक अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अनेक चयन परीक्षाएं आयोजित करता है।
- CGPSC सिविल सेवा की भर्ती प्रक्रिया क्या है? भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों की है — प्रारम्भिक परीक्षा (बहुविकल्पीय 2 पेपर), मुख्य परीक्षा (निबंधात्मक 7 पेपर) और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)। अधिसूचना हर वर्ष जारी होती है और अंतिम चयन सूची तीनों चरणों के बाद जारी होती है।
- CGPSC के लिए पात्रता क्या है? स्नातक उत्तीर्ण कोई भी विद्यार्थी जिसकी आयु कम से कम 21 वर्ष हो, वह इस परीक्षा में शामिल होने के योग्य होता है।
- CGPSC की तैयारी कैसे करें? तीनों चरणों (प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू) की तैयारी समग्रता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ एक साथ करें — नोटिफिकेशन का इंतज़ार न करें। पोर्टल पर दिए गए चरणबद्ध मार्गदर्शन (सिलेबस, CLS, RPS और डाउट क्लियरिंग) का पालन करें।
[wpinsertshortcodead id=”hwddk5c512a1ecc7de”]

