CGPSC Syllabus 2026 PDF: Prelims & Mains Paper-wise पूरा पाठ्यक्रम

Ajendra Tandan
4 Min Read

CGPSC Syllabus 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए यहाँ प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) दोनों परीक्षाओं का paper-wise सिलेबस, अंक वितरण और परीक्षा पैटर्न दिया गया है। साथ ही हर पेपर की विषयवार माइंडमैप PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

CGPSC परीक्षा पैटर्न 2026 — एक नजर में

चरण पत्र प्रत्येक पत्र अंक कुल अंक ऋणात्मक अंकन
प्रारंभिक (Prelims) 2 (वस्तुनिष्ठ) 200 400 हाँ (1/3)
मुख्य (Mains) 7 (वर्णनात्मक) 200 1400 नहीं
साक्षात्कार — — 150 नहीं
अंतिम मेरिट — 1550 —

CGPSC Prelims Syllabus 2026 (प्रारंभिक परीक्षा)

प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होते हैं, प्रत्येक 100 प्रश्न / 200 अंक (2 घंटे)। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक (0.66) काटे जाते हैं।

Paper 1 — सामान्य अध्ययन (General Studies)

Paper 1 लगभग 50 प्रश्न भारत और 50 प्रश्न छत्तीसगढ़ से आते हैं:

  • भारत से: आधुनिक भारत का इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल (भौतिक, सामाजिक, आर्थिक), संविधान व राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र, पर्यावरण, विज्ञान व तकनीक, कला व संस्कृति, दर्शन, समसामयिकी व खेल।
  • छत्तीसगढ़ से: प्रशासनिक ढांचा, पंचायतीराज, इतिहास व स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, जनजाति/त्योहार/परंपरा, भूगोल व जलवायु, अर्थव्यवस्था, वन व कृषि, साहित्य-संगीत-नृत्य-कला, उद्योग, जल-खनिज संसाधन, समसामयिकी।

Paper 2 — योग्यता परीक्षा (CSAT / Aptitude)

  • तार्किक क्षमता व तर्कशक्ति (Logical Reasoning)
  • विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय लेना व समस्या समाधान
  • सामान्य मानसिक क्षमता व संख्यात्मक अभिरुचि (Basic Numerical)
  • डेटा व्याख्या (Data Interpretation) व Data Sufficiency
  • हिंदी भाषा व छत्तीसगढ़ी भाषा (अपनी-अपनी लिपि में)
  • पारस्परिक कौशल व संवाद (Interpersonal skills)

नोट: छत्तीसगढ़ी व हिंदी के प्रश्न अंग्रेजी अनुवाद के बिना छपते हैं — हिंदी/छत्तीसगढ़ी मध्यम के उम्मीदवारों के लिए लाभदायक।

CGPSC Mains Syllabus 2026 (मुख्य परीक्षा)

मुख्य परीक्षा में 7 वर्णनात्मक प्रश्नपत्र होते हैं, प्रत्येक 200 अंक (3 घंटे)। यहाँ कोई वैकल्पिक (Optional) विषय नहीं होता — सातों पत्र अनिवार्य हैं।

पत्र विषय अंक
Paper 1 भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी) 200
Paper 2 निबंध (Essay) 200
Paper 3 इतिहास, संविधान व लोक प्रशासन 200
Paper 4 विज्ञान, पर्यावरण व प्रौद्योगिकी 200
Paper 5 अर्थशास्त्र व भूगोल 200
Paper 6 गणित व तर्कशक्ति (Maths & Reasoning) 200
Paper 7 दर्शनशास्त्र व समाजशास्त्र 200
कुल 1400

Mains का प्रश्न पैटर्न (Papers 3–7)

पत्र 3 से 7 तक प्रत्येक में 46 प्रश्न होते हैं जो 5 खंडों (sections) में बंटे हैं:

  • खंड 1 — 22 प्रश्न × 2 अंक = 44 अंक (~30 शब्द)
  • खंड 2 — 13 प्रश्न × 4 अंक = 52 अंक (~60 शब्द)
  • खंड 3 — 8 प्रश्न × 8 अंक = 64 अंक (~100 शब्द)
  • खंड 4 — 1 में से 1 प्रश्न × 10 अंक = 10 अंक (~125 शब्द)
  • खंड 5 — 2 में से 1 प्रश्न × 15 अंक… (कुल 200 अंक)

Paper 1 — भाषा का विवरण

  • सामान्य हिंदी: व्याकरण, संधि, समास, तत्सम-तद्भव, मुहावरे-लोकोक्ति, पत्र लेखन, शासकीय पत्र, अनुवाद, हिंदी साहित्य का इतिहास।
  • सामान्य अंग्रेजी: Comprehension, Precis, Tenses, Voice, Idioms, Vocabulary।
  • छत्तीसगढ़ी: व्याकरण, साहित्य व साहित्यकार, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, लोकव्यवहार।

CGPSC Syllabus 2026 — माइंडमैप PDF डाउनलोड

हर पेपर का विषयवार सारांश एक नज़र में देखने के लिए माइंडमैप PDF डाउनलोड करें:

संबंधित जानकारी

Share This Article
Leave a Comment