Weekly Current Affairs Tests For CGPSC-2019 15 December to 21 December 2019

cgpsc baba
23 Min Read

Weekly Current Affairs Tests for CGPSC-2019


 

1. हाल ही में छत्तीसगढ़ की पहली महिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कौन बनीं हैं ?

a. रीना कंगाले
b. रेखा शर्मा
c. अनुसुइया उइके
d. हर्षिता पांडेय

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर a. रीना कंगाले
रीना कंगाले छत्तीसगढ़ की पहली महिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगी , वे 2003 बैच की IAS अधिकारी हैं, वे सुब्रत साहू का स्थान लेंगी [/bg_collapse]

2. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कितने नए लघु वनोपजों की खरीदी पर मुहर लगा दी गयी है जिनका न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी जारी कर दिया गया है ?

a. 3
b. 5
c. 7
d. 9

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर c. 7
राज्य सरकार पहली बार 7 नए लघु वनोपज की खरीदी महिला स्व सहायता समूह से करने जा रही है, सरकार अब तक 15 लघु वनोपज की खरीदी करती थी, 2019-20 से 7 लघु वनोपज को शामिल किया गया है,अब कुल 22 वनोपजों की खरीदी की जाएगी
नए 7 वनोपजों में
महुला फूल, जामुन बीज, कांच बीज, धावई फूल-सूखा, करंज बीज, बायबडिंग और आंवला-बीज रहित को शामिल किया गया है, इन वनोपज की खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी सरकार ने जारी कर दिया है,खास बात यह है कि पहली बार 50 हजार महिलाओं को लघु वनोपज के संग्रहण से रोजगार मिलने जा रहा है, सरकार इनसे 950 करोड़ रुपए के लघु वनोपज खरीदेगी,केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 15 लघु वनोपजों के अतिरिक्त 7 लघु वनोपजों के एमएसपी पर खरीदी करने की अनुमति हाल ही में दी। [/bg_collapse]

3. भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किस जिले को मनरेगा में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया है ?

a. धमतरी
b. बलरामपुर
c. राजनांदगांव
d. मुंगेली

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर d. मुंगेली
भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मुंगेली जिले का चयन किया गया है,भारत सरकार द्वारा मुंगेली जिले को 19 दिसम्बर 2019 को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया , मनरेगा के क्रियान्वयन में दिये जाने वाले उत्कृष्ट पुरस्कार में छत्तीसगढ को विभिन्न श्रेणी में 7 पुरस्कार मिले हैं ।[/bg_collapse]

4. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा NMDC की माइनिंग लीज को कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है ?

a. 10 वर्ष
b. 20 वर्ष
c. 25 वर्ष
d. 30 वर्ष

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर b. 20 वर्ष

छत्तीसगढ़ सरकार ने NMDC के चार खदानों की माइनिंग लीज 20 साल के लिए बढ़ा दी है,एनएमडीसी CMD एन बैजेंद्र कुमार ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शुक्रिया अदा किया ,मार्च 2020 से चार खदानों की लीज अब 2035 तक के लिए दे दी गयी है,जिन चार खदानों की माइनिंग लीज बढ़ायी गयी है, उनमें

बैलाडीला डिपॉजिट नंबर-5,

बैलाडीला डिपॉजिट नंबर-10,

बैलाडीला डिपॉजिट नंबर-14 और

बैलाडिला डिपॉजिट नंबर-14NMZ शामिल है। [/bg_collapse]

 

5. हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 किसे दिया जायेगा ?

a. नन्द किशोर आचार्य
b. कुमार मनीष अरविंद
c. तरुण कांति मिश्रा
d. ओम शर्मा

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर a. नन्द किशोर आचार्य
हिंदी के प्रख्यात कवि नन्द किशोर आचार्य को उनके कविता संग्रह ‘छीलते हुए अपने को’ साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 दिए जाने की घोषणा की गई है.[/bg_collapse]

 

6. अंग्रेजी भाषा के लिए 2019 का साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे दिया जायेगा ?

a. अमिताभ घोष
b. शशि थरूर
c. अमिताभ कांत
d. चेतन भगत

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर b. शशि थरूर
शशि थरूर को अंग्रेजी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 के खिताब के लिए चुना गया है. उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा ब्रिटिश काल पर लिखी गई ‘An Era of Darkness’ के लिए दिया जा रहा है. यह पुस्तक वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी. यह पुस्तक ब्रिटेन में Inglorious Empire: What the British Did to India के नाम से प्रकाशित की गई थी.[/bg_collapse]

 

7. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बन गए हैं?

a. युजवेंद्र चहल
b. रविचंद्रन अश्विन
c. कुलदीप यादव
d. जसप्रीत बुमराह

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर c. कुलदीप यादव
कुलदीप यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं.कुलदीप यादव ने इससे पहले साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैट्रिक ली थी. इनके पहले वनडे में चेतन शर्मा, कपिल देव और मोहम्मद शमी ने हैट्रिक ली है.[/bg_collapse]

8. सुरक्षित पेयजल आपूर्ति लिए ‘जलसाथी’ कार्यक्रम की शुरुआत किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है ?

a. मध्यप्रदेश
b. गुजरात
c. राजस्थान
d. ओडिशा

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर d. ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18 दिसंबर 2019 को जलसाथी कार्यक्रम शुरू किया. जलसाथी’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है. [/bg_collapse]

9. मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब किसने जीता ?

a. सुमन राव
b. मानुषी छिल्लर
c. टोनी एन सिंह
d. जोजिबिनी टूंजी

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर c. टोनी एन सिंह
लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह जितने में कामयाब रहीं,फ्रांस की ओफिली मेजिनो उपविजेता रहीं और भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं,
मिस वर्ल्ड 2019 इस कॉन्टेस्ट का 69वां एडिशन था, और 120 देशों की महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. मिस वर्ल्ड 2019 की ओपनिंग सेरेमनी 20 नवंबर को लंदन में हुई थी. कई फास्ट ट्रैक स्पर्धाओं में भाग लेने के बाद इस इवेंट के लिए 10 फाइनलिस्ट्स को चुना गया था.

सुमन ने जीता था मिस इंडिया 2019 का खिताब
20 साल की सुमन राव मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं. उन्होंने जून में मिस इंडिया 2019 का खिताब जीता था [/bg_collapse]

10.अल्पसंख्यक अधिकार दिवस किस दिन मनाया जाता है?

a. 16 दिसंबर
b. 18 दिसंबर
c. 20 दिसंबर
d. 22 दिसंबर

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर b. 18 दिसंबर
अल्पसंख्यकों को आगे लाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैनियों को अल्पसंख्यकों में गिना जाता है. इस मौके पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं. संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 1992 में 18 दिसंबर को इस दिन के लिए चुना था.[/bg_collapse]

11. निम्न में से कौन भारत के नए सेना प्रमुख चुने गये हैं ?

a. विपिन रावत
b. कर्मवीर सिंह
c. मनोज नरवणे
d. रणबीर सिंह

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर c. मनोज नरवणे
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे देश के नए सेना प्रमुख होंगे. वर्तमान में वे उप थलसेना प्रमुख हैं,
वर्तमान थलसेना प्रमुख बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. नरवणे अपने 37 साल के कार्यकाल में थलसेना में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं. श्रीलंका में शांति सेना के अतिरिक्त जम्मू एवं कश्मीर में उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स का नेतृत्व किया. थलसेना के 13 लाख जवानों के उपप्रमुख के तौर पर उन्होंने 1 सितंबर को पदभार ग्रहण किया था.[/bg_collapse]

12. संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक 2019 कितने संस्कृत संस्थानों को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने से जुड़ा है ?

a. तीन
b. चार
c. पाँच
d. छः

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर a. तीन
इस विधेयक के तहत नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान और श्री लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ के साथ-साथ तिरुपति स्थित राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है। [/bg_collapse]

13. राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के तहत किस वर्ष तक सभी गाँवों को ब्रॉडबैंड सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है?

a. 2020
b. 2021
c. 2022
d. 2023

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर c. 2022
हाल ही में केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन लांच किया, इस मिशन के तहत सभी गावों को 2022 तक ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लक्ष्य रखा गया है, इस मिशन के तहत देश की 2,50,000 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जायेगा.[/bg_collapse]

14. विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी रिपोर्ट में जेंडर गैप इंडेक्स में भारत का कौन सा स्थान है ?

a. 108वां
b. 110वां
c. 112वां
d. 114वां

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर c. 112वां
WEF की वर्ष 2019 की लैंगिक असमानता (Gender Gap) रिपोर्ट में भारत को 112वां स्थान प्राप्त हुआ है.साल 2018 में भारत 108वें स्थान पर था इस साल 4 स्थान पिछड़ गया है, 153 देशों के इस इंडेक्स में भारत खिसककर 112वें स्थान पर पहुंच गया है

आइसलैंड लैंगिक असमानता के मामले में विश्व का सबसे बेहतर देश बना हुआ है. इस देश में महिलाओं के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होता है. WEF ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विश्वभर में लिंगभेद कम तो हो रहा है लेकिन अभी भी महिलाओं एवं पुरुषों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, कार्यालय तथा राजनीति में भेदभाव मौजूद है.[/bg_collapse]

15. “माइंड मास्टर: विनिंग लेसंस फ्रॉम अ चैपियंस लाइफ” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

a. शशि थरूर
b. चेतन भगत
c. विश्वनाथन आंनद
d. संदीप माहेश्वरी

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर c. विश्वनाथन आनंद
“Mind Master: Winning Lessons from a Champion’s Life”
भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद द्वारा लिखा गया है,यह विश्वनाथन आनंद के जीवन पर आधारित है,
यह पुस्तक शतरंज के खेल में हुए उनके अनुभवों पर आधारित है,इस पुस्तक में उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव, जीत की रणनीतियों और निराशाओं से उबरने के अनुभव भी साझा किये हैं।[/bg_collapse]

16. किस राज्य में देश का चौथा भालू अभ्यारण्य बनाया जायेगा ?

a. मध्यप्रदेश
b. राजस्थान
c. कर्नाटक
d. ओडिशा

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर b. राजस्थान
राजस्थान में भालू अभ्यारण्य बनाया जायेगा, यह प्रदेश का पहला और देश का चौथा भालू अभयारण्य होगा,इसे जालोर के सुंधा माता क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, प्रदेश में पहली बार भालुओं के लिये अभयारण्य बनाया जा रहा है,यह भालू अभयारण्य सिरोही ज़िले की माउंट आबू सेंक्चुअरी के 326.1 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और जालोर के सुंधा माता कंज़रवेशन रिज़र्व के 117.49 वर्ग किलोमीटर के जंगल को मिलाकर बनाया जाएगा,यह पूरा इलाका प्रदेश के तीनों टाइगर रिज़र्व से अलग है, इस इलाके में जंगल भी घना है और यहाँ भालुओं की आबादी भी अच्छी है, यहाँ उनके के लिये भोजन की भी कमी नहीं है।[/bg_collapse]

17. परवेज़ मुशर्रफ किस देश के पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें राजद्रोह के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई है ?

a. पाकिस्तान
b. अफगानिस्तान
c. बांग्लादेश
d. इजरायल

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर a. पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ को राजद्रोह के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई है,परवेज़ मुशर्रफ पर 3 नवंबर, 2007 को देश में आपातकाल लगाने के मामले में देशद्रोह का मामला चल रहा है। [/bg_collapse]

18. विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा निम्न में से किसे क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा ?

a. प्रियंका चोपड़ा
b. दीपिका पादुकोण
c. करीना कपूर
d. शिल्पा शेट्टी

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर b. दीपिका पादुकोण
WEF ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, पादुकोण को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए पुरस्कार दिया जाएगा. जून 2015 में उन्होंने तनाव, चिंता और अवसाद का अनुभव करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आशा देने के लिए द लाइव लव लाफ फाउंडेशन (टीएलएलएलएफ) की स्थापना की थी.
इन सभी विजेताओं को 20 जनवरी 2020 को दावोस-क्लोस्टर्स, स्विट्जरलैंड में WEF सालाना बैठक 2020 के उद्घाटन के दौरान सम्मानित किया जाएगा. [/bg_collapse]

19. अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस कब मनाया जाता है ?

a. 5 दिसंबर
b. 15 दिसंबर
c. 20 दिसंबर
d. 25 दिसंबर

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर c. 20 दिसंबर
अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व मे मनाया जाता है,

अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य है लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना,दुनिया के विभिन्न देश इस दिन अपनी जनता के बीच शांति, भाईचारा, प्यार, सौहार्द और एकता के संदेश का प्रसार करते हैं.[/bg_collapse]

20. हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी भारत की 100 हस्तियों की सूची कौन पहले नंबर पर रहे ?

a. विराट कोहली
b. सलमान खान
c. अक्षय कुमार
d. मुकेश अंबानी

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर a. विराट कोहली
फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने भारत की 100 हस्तियों की सूची प्रकाशित की है, जिसमें विराट कोहली पहले नंबर पर हैं. पिछले तीन साल से इस सूची में सलमान ख़ान पहले नंबर पर चल रहे थे.
यही नहीं पहली बार कोई खिलाड़ी फ़ोर्ब्स की इस लिस्ट में पहली पायदान पर पहुँचने में कामयाब रहा है.मैगज़ीन के अनुसार सूची को पेशे और विज्ञापनों से हुई कमाई और उनकी लोकप्रियता के आधार पर तैयार किया जाता है. 2019 की सूची पहली अक्टूबर, 2018 से 30 सितंबर, 2019 के बीच हुई कमाई और प्रसिद्धि के आकलन के आधार पर तैयार की गई है.31 साल के कोहली की कमाई 252 करोड़ 72 लाख रुपये बताई गई है. अभिनेता अक्षय कुमार, जिनकी कमाई 293.25 करोड़ रुपये रही. लेकिन ज्यादा कमाई के बावजूद लोकप्रियता के मामले में विराट से कमतर रह जाने के कारण अक्षय दूसरे स्थान पर खिसक गए.[/bg_collapse]

21. हाल ही में किस देश ने गाँधी के आदर्शों को बनाए रखने के लिए गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की है ?

a. दक्षिण अफ्रीका
b. इंग्लैंड
c. भारत
d. पुर्तगाल

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर d. पुर्तगाल
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए उनके विचारों और उद्धरणों से प्रेरित गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की है, यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाएगा, उन्होंने कहा कि पहले वर्ष का पुरस्कार पशु कल्याण के लिए समर्पित होगा, महात्मा गांधी का कहना था कि किसी भी राष्ट्र की महानता पशुओं के प्रति उसके व्यवहार से आंकी जा सकती है।
श्री कोस्टा नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती समारोहों के राष्ट्रीय आयोजन समिति की दूसरी बैठक को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का प्रेम और सहिष्णुता का संदेश आज भी क्रांतिकारी बदलाव लाने में सक्षम है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रति पूरे विश्व में आदर और श्रद्धा का भाव है, क्योंकि दुनिया समझ रही है कि शांति, समानता और अहिंसा का उनका दृष्टिकोण आज कहीं अधिक प्रासंगिक है।[/bg_collapse]

22. फुटबॉल की नियामक संस्था-फीफा (FIFA) द्वारा किस टीम को साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम चुना गया है ?

a. उरुग्वे
b. फ्रांस
c. बेल्जियम
d. अर्जेंटीना

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर c. बेल्जियम
फीफा ने बेल्जियम को लगातार दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया है, बेल्जियम इस समय फीफा विश्व रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर मौजूद है, विश्व चैंपियन फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे नंबर पर हैं,शीर्ष तीन स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन टॉप पांच में बदलाव देखने को मिला है,इंग्लैंड एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है जबकि उरुग्वे दो पायदान ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।
बेल्जियम लगातार दूसरी बार बनी फीफा टीम ऑफ द इयर।

[/bg_collapse]

23. हाल ही में किस देश ने अपना पहला उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा ?

a. इथियोपिया
b. मिस्र
c. इजरायल
d. अफगानिस्तान

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]
उत्तर a. इथियोपिया
इथियोपिया ने अपने पहले उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया हैं, जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है,इथियोपियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (ETRSS) का प्रक्षेपण चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया , इस प्रक्षेपण के साथ इथियोपिया अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला 11 वां अफ्रीकी देश बन गया हैं, अफ्रीकी देशों में मिस्र ने 1998 में पहला उपग्रह लॉन्च किया था,
इथियोपिया उपग्रह से मिलने वाले डेटा से कृषि, वानिकी और खनन संसाधनों की एक पूरी शृंखला को चित्रित करने साथ ही बाढ़ और अन्य आपदाओं की से निपटने में सुधार की उम्मीद है।[/bg_collapse]

24. 26 जनवरी 2020 को किन दो केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जायेगा ?

1. दमन-दीव
2. चंडीगढ़
3. पुदुचेरी
4. दादरा-नगर हवेली

a. 1,2
b. 2,4
c. 1,4
d. 2,3

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तरc. 1,4

केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव तथा दादरा- नगर हवेली का गणतंत्र दिवस के दिन विलय हो जाएगा, इसके बाद दोनों एक केंद्र शासित प्रदेश हो जाएंगे,

दो केंद्र शासित प्रदेशों को विलय करने का उद्देश्य उनकी प्रशासनिक आसानी को बढ़ाना और विकास सुनिश्चित करना है.दादरा और नगर हवेली में केवल एक जिला है, जबकि दमन एवं दीव में केवल दो जिले हैं. दोनों के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लोकसभा में दो सीटें होंगी. बांबे हाई कोर्ट पहले की तरह यहां के कानूनी मामले देखेगा .

दमन दीव एवं दादरा नगर हवेली का इतिहास -:दोनों केंद्र शासित प्रदेशों बहुत लंबे समय तक पुर्तगालियों का शासन रहा. दोनों को दिसंबर 1961 में पुर्तगाली शासन से आजादी मिली. दमन दीव साल 1987 तक गोवा केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा था, लेकिन गोवा के पूर्ण राज्य बनने पर यह अलग हो गया. दादरा नगर हवेली 02 अगस्त 1954 को स्वतंत्र हुई. यह बाद में साल 1961 में भारत में केंद्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल हुई. [/bg_collapse]

25. पूर्व न्यायाधीश सीवी रामुलु को किस राज्य का प्रथम लोकायुक्त नियुक्त किया गया है ?

a. तेलंगाना
b. आंध्रप्रदेश
c. केरल
d. मेघालय

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ” ]

उत्तर a. तेलंगाना
तेलंगाना के प्रथम लोकायुक्त के रूप में उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सीवी रामुलु की नियुक्ति की गई है, जबकि उप-लोकायुक्त के पद पर पूर्व विधि सचिव वी निरंजन राव की नियुक्ति की गई है,

वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के अस्तित्व में आने के बाद यह पहला मौका है जब राज्य सरकार ने लोकायुक्त और मानवाधिकार आयोग का गठन किया है।[/bg_collapse]

Share This Article
Leave a Comment
Subscribe CGPSCBABA
YOUTUBE
Subscribe Now
बहुत जल्दी यूट्यूब में रेगुलर वीडियोस आएँगे !