Weekly Current Affairs Tests for CGPSC-2019 8 December to 14 December 2019

cgpsc baba
25 Min Read

Weekly Current Affairs Tests for CGPSC-2019


1. हाल ही में किसे फिनलैंड के नये प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है ?

a. मारी किविनेमि
b. सना मारिन
c. मारिया ओहिसालो
d. एंजेला मर्केल

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर b. सना मारिन
सना मारिन फिनलैंड के नये प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गईं हैं,मारिन दुनिया की सबसे कम उम्र (34) की प्रधानमंत्री बन गईं हैं, वे फिनलैंड की तीसरी महिला प्रधानमंत्री है,इससे पहले वे परिवहन एवं संचार मंत्री रहीं हैं, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है, फिनलैंड की आबादी लगभग 55 लाख है |[/bg_collapse]

2. ब्यूटी कॉन्टेस्ट (68वीं) मिस यूनिवर्स 2019 का ख़िताब किसने जीता ?

a. जोजिबिनी टूंजी
b. वर्तिका सिंह
c.सोफ़िया आरागान
d. प्रियंका चोपड़ा

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर a. जोजिबिनी टूंजी
दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी मिस यूनिवर्स 2019 की विजेता बनीं, इसका आयोजन अमेरिका के अटलांटा में किया गया,90 देशों की सुंदरियों ने इसमें हिस्सा लिया ,इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने हिस्सा लिया, लेकिन वह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं।[/bg_collapse]

3. निम्न में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है ?

a. 01 दिसंबर
b. 03 दिसंबर
c. 07 दिसंबर
d. 09 दिसंबर

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर d. 09 दिसंबर
हर साल 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है,इसका मुख्य रूप से मकसद भ्रष्टाचार के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है,अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस की स्थापना 31 अक्टूबर, 2003 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्ताव पारित करने के बाद की गयी थी |[/bg_collapse]

4. मानव विकास सूचकांक(HDI) 2019 में प्रथम रैंक का देश कौन सा है ?

a. स्विट्जरलैंड
b. नार्वे
c. ऑस्ट्रेलिया
d. अमेरिका

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर b. नार्वे
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक 2019 में नार्वे पहले स्थान पर है,स्विट्जरलैंड दूसरे स्थान पर,इस सूची में भारत एक पायदान की छलांग लगाकर 130 से 129वें स्थान पर पहुंचा अभी भी हालांकि भारत की स्थिति ठीक नहीं है,यह श्रीलंका, ईरान तथा चीन जैसे देशों से भी काफी पीछे है,इस सूची में पाकिस्तान ने तीन पायदान की छलांग लगाते हुए 150 से 147वें पायदान पर पहुंचा,बांग्लादेश 2 पायदान ऊपर चढ़ा|[/bg_collapse]

5. हाल ही में कौन सी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है ?

a. ऐपल
b. माइक्रोसॉफ्ट
c. अमेज़ॉन
d. अरामको

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर d. अरामको
सऊदी अरब की तेल उत्पादक कंपनी सऊदी अरामको दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई है,कंपनी का वैल्यूएशन 1.88 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इस तरह यह दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली लिस्टेड कंपनी बन गई है.
भारत में रिलायंस सबसे बड़ी कंपनी है जिसका बाजार पूंजीकरण करीब 9.90 ट्रिलियन (लाख करोड़) रुपये है, इस हिसाब से देखें तो अरामको रिलायंस से 13 गुना बड़ी कंपनी है जिसका वैल्यूएशन अगर रुपये में आंकें तो करीब 133 लाख करोड़ रुपये होता है,
अरामको का 1.88 लाख करोड़ डॉलर का वैल्यूएशन इस हिसाब से चौंकाने वाला आंकड़ा है कि भारत का कुल जीडीपी करीब 2.6 लाख करोड़ डॉलर का है. यानी इसका वैल्यूएशन भारत के कुल जीडीपी के 72 फीसदी के आसपास है.अरामको के द्वारा दुनिया के करीब 10 फीसदी कच्चे तेल का उत्पादन होता है |[/bg_collapse]

6. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (HRD) कब मनाया जाता है ?

a. 05 दिसंबर
b. 08 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 12 दिसंबर

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर c. 10 दिसंबर
10 दिसंबर को(HRD) मनाया जाता है ,मानवाधिकार दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1948 में की थी, उसने 1948 में सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा स्वीकार की थी और 1950 से महासभा ने सभी देशों को इसकी शुरुआत के लिए आमंत्रित किया था, ..
भारत में 28 सितंबर, 1993 से मानवाधिकार कानून अमल में आया और सरकार ने 12 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया |
【मानवाधिकार के तहत लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों खाना,कपड़ा, मकान और शिक्षा को पूरा करने के लिए जरूरी साधन की भी गारंटी दी जाती है,कई बार सत्ता के नशे में सरकार या सरकारी अथॉरिटी लोगों का उत्पीड़न करती है, ऐसे में मानवाधिकार से उनको जीवन, आजादी, समानता और सुरक्षा की जमानत मिलती है।】[/bg_collapse]

7.. हाल ही में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है ?

a. अक्षय कुमार
b. सलमान खान
c. सुनील शेट्टी
d. वरुण धवन

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर c. सुनील शेट्टी
NADA ने सुनील शेट्टी को ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने की घोषणा की है, NADA ने उम्मीद जताई है कि शेट्टी का सेलिब्रिटी स्टेटस खेलों से डोपिंग खत्म करने में मददगार साबित होगा,देश में इस साल 150 से ज्यादा एथलीट्स डोप टेस्ट में फेल हुए हैं, इनमें एक तिहाई से ज्यादा बॉडी बिल्डर्स हैं,जबकि टोक्यो ओलिंपिक के लिए 8 महीने भी नहीं बचे हैं, तब खिलाड़ियों का डोप टेस्ट में फेल होना अच्छा संकेत नहीं है |[/bg_collapse]

8.. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2019-20के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितना फीसदी कर दिया है ?

a. 4.3%
b. 5.1%
c. 6.5%
d. 7.2%

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर b. 5.1%
एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.1% कर दिया है, पहले यह अनुमान 6.5% था, वित्त वर्ष 2020 के लिए जीडीपी विकास दर 6.5% रहने का अनुमान लगाया गया है।[/bg_collapse]

9 हाल ही में ब्रिटेन के आम चुनाव में किसने जीत दर्ज की ?

a. थेरेसा मे
b. एंजेला मर्केल
c. बोरिस जॉनसन
d. एलिजाबेथ द्वितीय

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर c. बोरिस जॉनसन
ब्रेग्जिट को लेकर हुए आकस्मिक चुनाव में बोरिस जॉनसन की कन्जर्वेटिव पार्टी को बहुमत मिला और बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री बने ,

ब्रिटेन में तय समय के मुताबिक, मई 2022 में चुनाव होने थे, लेकिन ब्रेग्जिट पर गतिरोध के चलते करीब ढाई साल पहले चुनाव कराने पड़े, संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में 650 सीटों के लिए भारतीय मूल समेत 3,322 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे,इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्र के जरिये चुनाव प्रक्रिया सपंन्न हुआ ,
12 दिसंबर को चुनाव हुए और 13 दिसंबर को मतगणना हुई ।
बैलेट पेपर से मतदान :-
इस चुनाव में मतदान बैलट पेपर पर कराया गया ताकि किसी तरह की आशंका नहीं रहे ।[/bg_collapse]

10. किस राज्य में देश का तीसरा रॉकेट लॉन्चपैड बनाया जाएगा ?

a. हैदराबाद
b. उड़ीसा
c. गुजरात
d. तमिलनाडु

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर d. तमिलनाडु
ISRO ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक पर्वतीय ग्राम कुलशेखरापट्टीनम में तीसरे रॉकेट लॉंच पैड की स्‍थापना की तैयारी शुरू कर दी है,
फिलहाल इसरो के पास आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में दो लॉंच पैड उपलब्‍ध हैं। भारत से उपग्रहों के प्रक्षेपण की संख्‍या बढ़ने के कारण अतिरिक्‍त लॉंच पैडों की मांग बढ़ गई है क्‍योंकि स्‍वदेशी के अलावा अंतर्राष्‍ट्रीय उपग्रह भी इन लॉंच पैडों से प्रक्षेपित किए जाते हैं,इसरो का कहना है कि केवल 2018 में ही 17 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया।[/bg_collapse]

11. टॉप-10 पुलिस स्टेशन की सूची में किस राज्य का पुलिस स्टेशन देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन बना ?

a. मध्यप्रदेश
b. गुजरात
c. अंडमान निकोबार
d. दिल्ली

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर c. अंडमान निकोबार
अंडमान निकोबार का अबेरदीन पुलिस स्टेशन देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन बना |[/bg_collapse]

12. G-20 की अध्यक्षता प्राप्त करने वाला पहला अरब देश कौन बना है ?

a. अल्जीरिया
b. सऊदी अरब
c. कतर
d. ओसाका

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर b. सऊदी अरब
सऊदी अरब ने जी-20 की अध्यक्षता हासिल की 2020 में रियाद में शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा |[/bg_collapse]

13. गूगल की पैरेंट कंपनी का क्या नाम है हाल ही में जिसके सीईओ सुंदर पिचाई बने हैं ?

a. यूट्यूब
b. गूगल वॉयस
c. अल्फाबेट
d. एडमॉब

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर c. अल्फाबेट
लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 1998 में गूगल की शुरुआत की, 2015 में इसे रिस्ट्रक्चर कर पैरेंट कंपनी अल्फाबेट बनाई,गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ बन गए हैं |[/bg_collapse]

14. हाल ही में दिसंबर 2019 में आयोजित 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में भारत ने कुल कितने पदक जीते ?

a. 173
b. 206
c. 309
d. 312

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर d. 312
हाल ही में नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) का समापन हुआ,10 दिन तक चले इस इवेंट में भारत ने सबसे ज्यादा 312 पदक जीते, इसमें 174 स्वर्ण पदक, 93 रजत पदक तथा 45 कांस्य पदक शामिल है, नेपाल 206 पदक 51 स्वर्ण ,60 रजत,95 कांस्य के साथ दुसरे स्थान जबकि श्रीलंका 251 पदक 40 स्वर्ण,83 रजत ,128 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है , भारत ने 2016 में गुवाहाटी और शिलांग में हुए सैग खेलों में 309 पदक जीते थे,

दक्षिण एशियाई खेल (SAG):
1984 में इसकी शुरुआत हुई थी ,यह खेल हर 2 साल में एक बार आयोजित किए जाते हैं,यह एशियाई एथलीटों के बीच आयोजित किया जाता है, एसएजी के 8 सदस्य भारत, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका हैं।[/bg_collapse]

15. अबी अहमद अली किस देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्हें 2019 नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है ?

a. इरीट्रिया
b. इथियोपिया
c. गिनिया
d. मॉरीशस

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर b. इथियोपिया
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को 2019 नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया,उन्हें यह सम्मान इरीट्रिया के साथ शांति बहाली के लिए किये गये प्रयास के लिए यह पुरस्कार दिया गया,
इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका में स्थित चारों से भूमि से घिरा हुआ (landlocked) देश है, इसकी राजधानी आदिस अबाबा है,इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 11 लाख वर्ग किलोमटर है,10.2 करोड़ जनसँख्या के साथ इथियोपिया अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश है।[/bg_collapse]

16. मानव विकास सूचकांक (HDI) 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है ?

a. 127
b. 129
c. 130
d. 147

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर b. 129
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने हाल ही में 189 देशों का मानव विकास सूचकांक (HDI) जारी किया, इस सूचकांक में भारत को 129वां स्थान प्राप्त हुआ, 2018 में भारत को इस सूचकांक में 130वां स्थान प्राप्त हुआ था,
इस सूचकांक को निर्धनता, शिक्षा, जीवन प्रत्याशा तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के आधार पर तैयार किया जाता है, इस रिपोर्ट के अनुसार 2005-06 तथा 2015-16 के दौरान भारत में 27.1 करोड़ लोग निर्धनता से बाहर आये।[/bg_collapse]

17.हाल ही में विश्व का प्रमुख खेल पर्यटन स्थल कौन बना है ?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. इंग्लैंड
c. इटली
d. अबू धाबी

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर d. अबू धाबी
अबू धाबी को हाल ही में विश्व के प्रमुख खेल पर्यटन स्थल (Sports Tourism Destination) के रूप में चुना गया है.अबू धाबी को लगातार आठवीं बार यह ख़िताब हासिल हुआ है.[/bg_collapse]

18. विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) ने किस देश को सभी बड़े खेल आयोजनों में हिस्सा लेने से 4 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है ?

a. रूस
b. ज़िम्बाब्वे
c. पाकिस्तान
d. जापान

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर a. रुस
WADA ने रूस को सभी बड़े खेल आयोजनों में हिस्सा लेने से 4 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है जिसमें अगले साल जापान की राजधानी में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक-2020 और कतर में होने वाला फीफा विश्व कप-2022 शामिल हैं,अब रूस का झंडा, राष्ट्रगीत और टीम का नाम ओलंपिक का हिस्सा नहीं होगा, रूस के खिलाफ WADA ने यह कार्रवाई लगातार डोपिंग के कई मामले सामने आने के बाद की है |[/bg_collapse]

19. इस साल जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) में भारत का कौन सा स्थान है ?

a. 7वां
b. 9वां
c. 11वां
d. 14वां

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर b. 9वां
भारत पहली बार इस वर्ष के जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) में शीर्ष दस देशों में शामिल हुआ है, भारत को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है,

भारत में प्रति व्यक्ति उत्सर्जन और ऊर्जा उपयोग का वर्तमान स्तर, उच्च श्रेणी के देशों में 9 वें स्थान पर है जो कि उत्सर्जन के तुलनात्मक रूप से निचले स्तर को दर्शाता है, लेकिन जलवायु नीति में अच्छे प्रदर्शन के लिए उच्च रेटिंग के बावजूद, विशेषज्ञों का कहना है कि भारत ने अभी तक जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने और कोयले पर देश की निर्भरता को कम करने की रूपरेखा तैयार नहीं की है।

केवल दो जी20 देशों ब्रिटेन (7वें) और भारत (9वें) को ‘उच्च’ श्रेणी में स्थान दिया गया है,जबकि जी20 के आठ देश सूचकांक की सबसे खराब श्रेणी (बहुत निम्न) में बने हुए हैं,ऑस्ट्रेलिया (61वें) सऊदी अरब (56वें) और खासकर अमेरिका खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में हैं,अमेरिका पहली बार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देश में शामिल हुआ है, वहीं स्वीडन चौंथे और डेनमार्क पांचवे स्थान पर है ,

कोई भी देश सभी मानकों पर 100% खरा नहीं उतर सका, इसलिए इस सूची में पहले तीन स्थान खाली हैं, जो यह दर्शाता है कि खतरनाक जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिये किये जाने वाले प्रयास अभी भी अपर्याप्त हैं।[/bg_collapse]

20. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत की दूसरी खुफिया आँख कहे जाने वाले निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 को किस रॉकेट से लॉन्च किया है ?

a. PSLV-C46
b. PSLV-C47
c. PSLV-C48
d. PSLV-C49

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर c. PSLV-C48
ISRO द्वारा निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 को PSLV-C48 द्वारा आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 11 दिसंबर को लांच किया गया,
मिशन के साथ 9 विदेशी सैटेलाइट भी अतंरिक्ष में भेजे जा रहे हैं,इनमें जापान, इटली और इजरायल के 1-1 सैटेलाइट हैं,जबकि 6 सैटेलाइट अमेरिका के हैं,रॉकेट सभी 10 उपग्रहों को 576 किलोमीटर ऊपर स्थित अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करेगा,यह लगभग 628 किलोग्राम वजनी है
इसरो का यह उपग्रह इतना ताकतवर निगरानी कैमरा उपग्रह है कि यह बादलों के ऊपर से भी उच्च गुणवत्ता की साफ तस्वीरें ले सकता है, यह एक्स-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस है जो कि रक्षा उपयोग के लिए सबसे अनुकूल है,ये रात के अंधेरे,खराब मौसम साथ ही बादल छाए रहने पर भी काम करेगा,इसकी निगाहें उन घने बादलों को चीरकर सीमाओं की स्पष्ट तस्वीर ले पाएगी ,
साथ ही इसरो के नाम 20 सालों में 33 देशों के 319 उपग्रह छोड़ने का भी रिकॉर्ड बन गया है, इसरो हर साल औसत 16 विदेशी उपग्रह छोड़ता है,

यह PSLV की 50 वीं उड़ान है,श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाने वाला यह 75वां रॉकेट है,यह कृषि, वन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में सहायता उपलब्ध कराने के मकसद से तैयार किया गया है।[/bg_collapse]

21. प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने किसे 2019 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है ?

a. डोनाल्ड ट्रंप
b. सना मारिन
c. नरेंद्र मोदी
d. ग्रेटा थुनबर्ग

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर d. ग्रेटा थुनबर्ग
जलवायु परिवर्तन को लेकर आवाज उठाने वाली स्वीडन की 16 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग को बुधवार (11 दिसंबर) को टाइम पत्रिका का ‘पर्

सन ऑफ द ईयर 2019′ घोषित किया गया, ग्रेटा पिछले साल स्वीडन की संसद के सामने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अकेले प्रदर्शन करने के लिए पहली बार चर्चा में आई थीं।

इस घोषणा के समय थुनबर्ग मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु मंच की एक बैठक में थीं,थुनबर्ग ने टाइम को दिए साक्षात्कार में कहा, “हम यह मानकर नहीं जी सकते कि कल नहीं आएगा, क्योंकि कल आएगा। यही हम कह रहे हैं।”

टाइम ने लिखा, “वह पूरे विश्व का ध्यान खींचने में सफल रहीं हैं, लाखों अस्पष्ट विचारों को बदला, तत्काल बदलाव का आह्वान कर बेचैनियों को एक वैश्विक आंदोलन में बदल दिया।” टाइम ने आगे कहा, “उन्होंने काम करने के इच्छुक लोगों ने नैतिक आह्वान किया और जो इसके लिए तैयार नहीं थे, उन पर आक्रोश व्यक्त किया।”[/bg_collapse]

22. 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं ?

a. वसीम जाफ़र
b. देवेंद्र बुंदेला
c. रॉबिन उथप्पा
d. मोहम्मद कैफ

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर a. वसीम जाफ़र
वसीम जाफर 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं,जाफ़र अब तक 254 प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चूके हैं और वे 20,000 रन पूरे करने से मात्र 853 रन दूर हैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्‍होंने 57 शतक और 88 अर्द्धशतक लगाए हैं,
उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट तथा 2 ODI मैच खेले हैं,
भारतीय टेस्‍ट टीम के लिए 2000 में चुने गए वसीम जाफर ने अपने करियर में अब तक 31 मैचों की 58 इनिंग्‍स खेली हैं,इनमें उन्‍होंने जबरदस्‍त तरीके से 5 शतक और 11 अर्द्धशतक ठोके हैं,जाफर के नाम टेस्‍ट क्रिकेट में 1944 रन हैं,वह दोहरा शतक भी ठोक चुके हैं,टेस्ट टेस्ट क्रिकेट में कुल 3 ओवर की गेंदबाजी में 2 विकेट भी लिए हैं,2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में आगाज करने वाले जाफर अब तक मात्र दो वनडे मैच खेल सके हैं,[/bg_collapse]

23. हाल ही में फोर्ब्स ने विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की है इसमें कौन पहले पायदान पर हैं ?

a. नीता अंबानी
b. शेख हसीना
c. एंजेला मर्केल
d. क्रिस्टीन लेगार्ड

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर c. एंजेला मर्केल
फोर्ब्स हर साल शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी करती है,इसमें राजनीति, कारोबार और मनोरंजन क्षेत्र की महिलाएं शामिल की जाती हैं,65 वर्षीया मर्केल की तारीफ तब दुनिया भर में हुई थी, जब उन्होंने 10 लाख से अधिक सीरियाई शरणार्थियों को पनाह दी थी. मर्केल अपनी बेबाकी के लिए मशहूर रही हैंजर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल लगातार 9वीं बार इस सूची में पहले पायदान पर हैं,

भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस सूची में 34वें पायदान पर हैं,
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 29वें पायदान पर हैं,
इंग्लैंड की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय 40वें पायदान पर हैं,
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप 42वें पायदान पर हैं,
इस सूची में पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग को भी शामिल किया गया है उन्हें 100वां स्थान मिला है ।

फ़ोर्ब्स इनकॉर्पोरेट एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन और मीडिया कंपनी है. इसका प्रमुख प्रकाशन एक द्वि-साप्ताहिक पत्रिका फोर्ब्स है. कंपनी फोर्ब्स एशिया, फोर्ब्स लाइफ और फोर्ब्स वुमन पत्रिकाओं को प्रकाशित करती है.[/bg_collapse]

24. हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के किस जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है ?

a. जगदलपुर
b. जशपुर
c. बीजापुर
d. सरगुजा

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर b. जशपुर
जशपुर जिले में आयोजित जशपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा ये घोषणा की गई,उन्होंने आगे कहा की जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, यहाँ होने वाले कटहल, स्ट्राबेरी, काजू, लीची, नाशपत्ती,और चाय की खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है,मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में उद्यानिकी फसलों की खेती की अपार संभावना को देखते हुए जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय खोले जाने का एलान किया , इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधायक यू. डी. मिंज द्वारा जशपुर में पर्यटन को लेकर लिखी गई पुस्तक जशपुर टूरिज़्म का विमोचन भी किया |[/bg_collapse]

25. हाल ही में छत्तीसगढ़ के किस जिले में टोपर जलप्रपात की खोज की गयी है ?

a. बस्तर
b. नारायणपुर
c. सरगुजा
d. बीजापुर

[bg_collapse view=”button-orange” color=”#4a4949″ expand_text=”उत्तर देखें ” collapse_text=”उत्तर छिपाएँ ” ]उत्तर a. बस्तर
बस्तर जिले के दरभा विकासखंड में टोपर जलप्रपात खोजा गया है,
टोपर गांव में होने के कारण इस जलप्रपात का नाम टोपर जलप्रपात रख दिया गया है,यहाँ तक पहुंचने के लिए चट्‌टानों के रास्ते से करीब 70 फीट तक नीचे उतरना पड़ता है,इसके बाद यहां करीब 25 फीट ऊंचा जलप्रपात दिखता है, एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए ये जलप्रपात बहुत अच्छा माना जा रहा है,अब तक ये जलप्रपात लोगों की पहुंच से दूर है और सिर्फ आस पास के ग्रामीण ही इसके बारे में जानते हैं |[/bg_collapse]

Share This Article
Leave a Comment
Subscribe CGPSCBABA
YOUTUBE
Subscribe Now
बहुत जल्दी यूट्यूब में रेगुलर वीडियोस आएँगे !