CGPSC Prelims Syllabus 2026: प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र आते हैं। इस पेज पर Paper 1 (सामान्य अध्ययन) और Paper 2 (योग्यता/CSAT) का पूरा सिलेबस, विषयवार विभाजन और तैयारी के सुझाव दिए गए हैं।
Contents
Prelims में प्रत्येक पत्र 100 प्रश्न / 200 अंक / 2 घंटे का होता है।
Paper 1 — सामान्य अध्ययन (General Studies)
Paper 1 में लगभग 50 प्रश्न भारत और 50 प्रश्न छत्तीसगढ़ से आते हैं:
भारत से (Approx. 50 questions)
- आधुनिक भारत का इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन
- भूगोल (भौतिक, सामाजिक, आर्थिक)
- भारतीय संविधान व राजव्यवस्था
- अर्थशास्त्र
- पर्यावरण
- विज्ञान व तकनीक
- कला, संस्कृति, दर्शन
- समसामयिकी व खेल
छत्तीसगढ़ से (Approx. 50 questions)
- प्रशासनिक ढांचा व पंचायतीराज
- इतिहास व स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान
- जनजाति, त्योहार, परंपरा व संस्कृति
- भूगोल व जलवायु
- अर्थव्यवस्था, वन व कृषि
- साहित्य-संगीत-नृत्य-कला
- उद्योग, जल व खनिज संसाधन
- समसामयिकी
Paper 2 — सामान्य योग्यता (CSAT / Aptitude)
- तार्किक क्षमता व तर्कशक्ति (Logical Reasoning)
- विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय लेना व समस्या समाधान
- सामान्य मानसिक क्षमता व संख्यात्मक अभिरुचि
- डेटा व्याख्या (DI) व Data Sufficiency
- हिंदी भाषा व छत्तीसगढ़ी भाषा (अपनी-अपनी लिपि में)
- पारस्परिक कौशल व संवाद
नोट: छत्तीसगढ़ी व हिंदी के प्रश्न अंग्रेजी अनुवाद के बिना छपते हैं — हिंदी/छत्तीसगढ़ी माध्यम के उम्मीदवारों के लिए लाभदायक।
तैयारी के सुझाव
- छत्तीसगढ़ विशेष सामग्री पर विशेष ध्यान दें (यहाँ से लगभग आधे प्रश्न आते हैं)।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQ) हल करें।
- Paper 2 में हिंदी/छत्तीसगढ़ी की तैयारी न छोड़ें।
संबंधित जानकारी
FAQ
Q1. Prelims में कितने पेपर होते हैं?
दो — Paper 1 (GS) और Paper 2 (CSAT/Aptitude), प्रत्येक 200 अंक।
Q2. क्या Prelims qualifying है?
हाँ, Prelims स्क्रीनिंग है — इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते।
Q3. छत्तीसगढ़ी से कितने प्रश्न आते हैं?
Paper 2 में हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रश्न आते हैं (अपनी लिपि में)।



