RPS-2020 CGPSC MAINS WRITING PRACTICE 9 JUN ANSWER
उत्तर 1 इस सभ्यता की खोज 1921 में हुई, चूंकि हड़प्पा की खोज सर्वप्रथम हुई जिसके कारण इसे हड़प्पा संस्कृति कहा गया, लेकिन आरंभिक उत्खनन सिंधु नदी के आसपास होने के कारण मार्शल द्वारा इसे सिंधु घाटी सभ्यता कहां गया।
उत्तर 2 इसका विस्तार निम्नानुसार था –
*उत्तर में जम्मू के मांडा से लेकर दक्षिण में दैमाबाद(महाराष्ट्र) तक तथा पूर्व में आलमगीरपुर (उत्तरप्रदेश) से लेकर पश्चिम में सुतकागेंडोर(बलूचिस्तान) तक त्रिभुजाकार में लगभग 12, 99, 600 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

उत्तर 3 हड़प्पा की खोज 1921 में दयाराम साहनी के नेतृत्व में हुई थी। यह पंजाब प्रांत (पाकिस्तान) में रावी नदी के तट पर स्थित है। यहां से 12 अन्न भंडार, दो प्रकार की कब्रिस्तान (R-37, H) प्राप्त हुए हैं। यहां से पक्की मिट्टी की स्त्री-मूर्तियां, एक योगी की मूर्ति दो अर्द्ध पुरुष मूर्ति तथा श्रमिक आवास मिले हैं।